वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। वासंतिक नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर रविवार को मारवाड़ी समाज ने हनुमान ध्वजा प्रभातफेरी निकाली। इसमें शामिल भक्तों ने हनुमत नाम के जयकारे लगाए। दुर्गाकुंड क्षेत्र में धर्मसंघ स्थित क्षेत्रपालेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन करने के बाद भक्तों ने सुसज्जित रथ पर बजरंगबली के विग्रह की आरती उतारी। श्री हनुमान ध्वजा प्रभातफेरी समिति की प्रभातफेरी के मुख्य अतिथि अवधेश गुप्ता और विशिष्ट अतिथि गौरव गुप्ता रहे। उन्होंने पूजन-अर्चन के बाद भक्तों में 101 ध्वजाएं वितरित की। इसके अलावा 21 महिलाओं को आरती की थाली दी गई। प्रभातफेरी गुरुधाम, रवींद्रपुरी, दुर्गाकुंड, त्रिदेव मंदिर होते हुए श्रीसंकट मोचन मंदिर पहुंची। भक्तों ने ध्वजाएं प्रभु हनुमान के चरणों में अर्पित की। उन्होंने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। सव...