भागलपुर, जनवरी 12 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, भागलपुर शाखा के तत्वावधान में सोमवार को द्वारकापुरी मंगल उत्सव में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और नगर विधायक रोहित पांडेय का मारवाड़ी समाज की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के 25 से अधिक संगठनों और कई महिला संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल कुमार खेतान ने समाज की ओर से सात-सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में मारवाड़ी सांस्कृतिक भवन की स्थापना, अग्रहरी वैश्य समाज को ओबीसी प्रमाण पत्र दिलाने में आ रही बाधाओं को दूर करने, भागलपुर से जयपुर एवं खाटू श्यामजी के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने तथा समाज के सर्वागीण विकास हेतु पृथ...