प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज। मारवाड़ी महिला मंडल की ओर से रविवार को चंद्रलोक सिनेमा हाल के पास स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में गणगौर उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में लोकगीत, नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच, संगम शाखा, मारवाड़ी अग्रवाल धर्मार्थ समिति और श्याम युवा वालंटियर ग्रुप का सहयोग रहा। संस्था की अध्यक्ष मंजू कंडोई, सचिव कविता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, अध्यक्ष नव्या सर्राफ, सचिव ऋतु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंचल गोयल, रेशम सर्राफ, ममता, शशि चांडुका, रेखा सर्राफ, उमंग अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...