प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के श्याम बिहारी गली स्थित सिद्धेश्वरनाथ धाम परिसर में शुक्रवार की संध्या पर होली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज से पहुंची लोक गायिका पूजा पाठक ने भक्तिगीत व होली गीत सुनाकर महिलाओं को डांस करने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने मंदिर के मुख्य पुजारी जयशंकर तिवारी के साथ सबसे पहले लड्डू-गोपाल का पूजन किया। राधारानी के जयकारों के साथ महिलाओं ने रंग-गुलाल लगाकर होली उत्सव की शुरूआत की। आयोजन समिति के प्रहलाद खंडेलवाल, महिला संघ की विनीता खंडेलवाल, सुनीता खंडेलवाल, रश्मि खंडेलवाल, कुनाल आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में बच्चों ने मस्ती करते हुये आयोजन में प्रतिभागी महिलाओं को रंग- गुलाल लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.