गुमला, मार्च 21 -- गुमला संवाददाता। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पूरे श्रद्धा,उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि,पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की।पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर गणगौर माता की आराधना की और मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूरे आयोजन में महिलाओं का उत्साह और आस्था साफ झलक रही थी।गणगौर पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर निर्मला जाजोदिया, शानू जाजोदिया, स्वाति गोयल, स्नेहा गोयल, अर्चना जाजोदिया, अनीता,ज्योति, श्वेता और रीता सहित कई महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.