जमशेदपुर, मार्च 14 -- जमशेदपुर। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने गणगौर पूजन के समय बिंदोरी निकाली एवं अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। गणगौर की बंदोरी राजस्थान का एक पारंपरिक सांस्कृतिक उत्सव है जो चैत्र माह में ईसर (शिव)और गौरा (पार्वती) की पूजा के दौरान निकाली जाती है इसमें महिलाएं पारंपरिक पोशाक में सजकर लोकगीत गाते हुए नित्य करती है और ईसर की प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकलती है जो वैवाहिक सुख प्रेम का प्रतीक है।गणगौर की बिंदोरी भाई बहन के प्रेम और परंपरा का संगम है। गणगौर की बंदोरी में बहन भाई को तिलक लगाती है एवं उनकी लंबी उम्र की कामना करती है साथ ही भाई अपनी बहनों को बिंदोरी में सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास करते हैं और पारंपरिक रूप से बहनों के लिए कपड़े या पूजा की सामग्री लेकर आते हैं ,यह त्योहार भाई बहन के बीच स...