चक्रधरपुर, मार्च 22 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में शनिवार को मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गणगौर विसर्जन किया। इसे लेकर चक्रधरपुर के थाना नदी मुक्तिनाथ महादेव घाट पर गणगौर विसर्जन के लिए मारवाड़ी समाज की महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी। इस अवसर पर महिलाएं व युवतियां पारंपरिक गीत गाते हुये नदी पहुंची। जहां विधिवत तरीके से पहले गणगौर की पूजा-अर्चना की। इसके बाद नदी में गणगौर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर मौजूद महिलाओं व युवतियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया। चक्रधरपुर की थाना नदी के अलावे पुरानी बस्ती छठ नदी घाट पर भी मारवाड़ी समाज की महिलाएं व युवतियां गणगौर प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंची थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.