रामगढ़, फरवरी 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर और धर्मशाला संस्था की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक संस्था के अध्यक्ष विमल बुधिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व से जुड़े सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिवत और भव्य तरीके से आयोजित किए जाएंगे। अध्यक्ष विमल बुधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ नगर के लोहार टोला स्थित होलिका दहन मैदान में संस्था की ओर से वर्षों से होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार पूरे श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंन...