कोडरमा, मार्च 9 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा की बैठक सोमवार को हुई।द्ध इस दौरान नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष राहुल जैन ने की। इस दौरान 15 मार्च को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समारोह के सफल संचालन के लिए पीयूष काशलिवाल, ईशान जैन, अंकित खेतान, कुशल अग्रवाल को परियोजना निदेशक बनाया गया है। बैठक के दौरान हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित नारी सम्मान समारोह का भी उल्लेख किया गया। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज से नव निर्वाचित महिला वार्ड पार्षद चंदा शर्मा व पिंकी जैन को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भें...