रांची, अप्रैल 3 -- रांची। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, रांची द्वारा ओल्ड एचबी रोड पर स्वागत शिविर का आयोजन किया गया। मंच के सदस्यों ने महोत्सव में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का सेवा भाव के साथ अभिनंदन किया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिविर में श्रद्धालुओं के लिए लस्सी और शीतल जल की व्यवस्था की गई। पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, विकास अग्रवाल, अनीश सरावगी, शुभम रुंगटा, योगेश्वर अग्रवाल, रौनक मोदी और सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...