दुमका, अप्रैल 7 -- दुमका। मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर प्रांत द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दुमका के प्रसिद्ध कंपाउंडर अमित कुमार एवं हरे राम को अंग वस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया गया। अमित कुमार एवं हरिराम दोनों ही दुमका वासियों को इलाज के लिए काफी सहायता प्रदान करते हैं और उचित इलाज कराने का मार्गदर्शन भी देते हैं। उनके कार्यों को देखते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रियंका मावंडिया ने सम्मानित किया। मौके पर संरक्षिका रिंकू मोदी, सचिव पूजा मोदी, प्रीति भालोटीया, शालिनी भालोटीया, नूतन भालोटीया, बरखा मित्तल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...