धनबाद, अप्रैल 22 -- धनबाद। मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद कोयलांचल शाखा ने सिविल सेवा दिवस पर धनबाद के डीसी आदित्य रंजन से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। शाखा के सदस्यों ने डीसी को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर उनकी ओर से जिले में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस दौरान मंच की ओर से संचालित विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं और भविष्य में किए जाने वाले जनसेवा के कार्यों की जानकारी साझा की गई। डीसी ने युवाओं के उत्साह को सराहा और उन्हें समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नीरज अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रांतीय संयोजक, शिव शंकर चौधरी शाखा अध्यक्ष, प्रिंस कथूरिया शाखा उपाध्यक्ष, रवींद्र चमड़िया शाखा संयोजक, राहुल मजारिया शाखा संयोजक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मारवाड...