कोडरमा, अप्रैल 18 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा द्वारा अमृत धारा एवं चलंत प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों एवं आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराकर उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाना है। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने इस पहल को अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य अन्य संस्थाओं के लिए भी मिसाल हैं।इस सेवा कार्य में चलंत प्याऊ का प्रायोजन साकार टीएमटी द्वारा किया गया, जिसके लिए मंच ने आभार व्यक्त किया। उद्घाटन अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, साकार टीएमटी के संचालक उदय सोनी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी, मंडल-1 सहायक मंत्री श्रेया केडिया, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा भवन संयोजक राज पचीसिया सहित मंच के अध्यक्ष मोहित संघई, पू...