कोडरमा, मार्च 16 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा शिव वाटिका में जनप्रतिनिधि सम्मान व विचार मंथन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम समेत नगर के सभी वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद शहर के विकास और स्वच्छता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से राहुल जैन ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल सम्मान का नहीं बल्कि झुमरी तिलैया को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के सामूहिक संकल्प का अवसर है। उन्होंने शहर के तालाब, नदी और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर राहुल जैन और अंकित...