कोडरमा, अप्रैल 27 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाडी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा ने जीव अमृतधारा उत्सव पर 50 शिकोरे और गौमाता के लिए 10 नाद का लोकार्पण किया। मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष मोहित संघई ने सभी युवाओं से यह अपील की कि सब अपने घरों के छतों में पंछी के पानी की सिकोरे को लगाएं और जहां भी व्यवस्था हो वहां गौ माता के लिए पानी का नाद लगाएं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रांतीय जीव दया संयोजक सारिका लड्ढा, झारखंड प्रान्तीय मंडल, सहायक मंत्री श्रेया केडिया, झारखंड प्रांतीय युवा भवन मंत्री राज कुमार पचीसिया उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सारिका लड्ढा ने कहा कि इस सृष्टि में चाहे वह एक छोटा पक्षी हो या विशाल पशु इन सब की जरूरत व भावनाएं बराबर होती हैं। श्रेया केडिया ने कहा कि हम सभी को जीवो के प्रति सेवा, करुणा और दया का भाव रखना...