रांची, अप्रैल 21 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, खूंटी नगर शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी  दीपेश कुमारी को उनके कार्यालय में बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मंच के प्रतिनिधियों और एसडीओ के बीच सामाजिक सरोकारों, जनसेवा कार्यों और मंच द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय समस्याओं के समाधान और समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया। राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे संवाद से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और सामाजिक सेवा कार्यों को नई दिशा मिलेगी। यह भी पढ़ें- मायुमं ने एसडीओ व एसडीपीओ को किया सम्मानित उन्होंने कहा कि संगठन...