गिरडीह, मई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के प्रांगण में रविवार को अखिल मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर उपाध्यक्ष राकेश मोदी, कॉरपोरेट बिजनेसमैन अनिल बुधौलिया और समाजसेवी मनोज जालान ने विद्यालय के होनहार छात्र अवि गोयल को वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। अवि गोयल ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा के वाणिज्य संकाय में झारखंड में प्रथम और पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अतिथियों ने अवि को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अवि के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- एमडीएस की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित इस अवसर पर राकेश मोदी ने कहा कि अवि की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के साथ शहर के लि...