लातेहार, जून 25 -- चंदवा प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच चंदवा शाखा की बैठक मंगलवार को आनंद कानोडिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। विक्रम शर्मा को शाखा अध्यक्ष, सुमित अग्रवाल को सचिव तथा दीपक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गाय। वहीं किशोर गिनोडिया और रोशन अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रवि किशन गिनोडिया, अनूप अग्रवाल, विनोद सांवरिया, गौरव ओझा, वेदांत अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...