जमशेदपुर, मार्च 5 -- जमशेदपुर। होली की पूर्व संध्या पर शहर सांस्कृतिक उल्लास और हास्य रस में सराबोर नजर आया, जब मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के तत्वावधान में नरभेराम स्कूल सभागार, बिष्टुपुर में भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने न केवल लोगों को ठहाकों से भर दिया, बल्कि सामाजिक सौहार्द, सकारात्मकता और भाईचारे का सशक्त संदेश भी दिया। देशभर से पधारे चर्चित हास्य कवियों सुदीप भोला, खुशबू शर्मा, स्वयं श्रीवास्तव, अजात शत्रु तथा विनोद पाल - ने अपनी तीखी व्यंग्य रचनाओं और हास्य से भरपूर कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभागार बार-बार तालियों और ठहाकों से गूंज उठता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मंच के पदाधिकारियों एवं शहर के अनेक गणमान्य समाजसेवियों ने सहभागिता निभाई। कवियों की प्रस्तुत...