चाईबासा, अप्रैल 7 -- चाइबासा।मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मंगलवार को शहीद पार्क गेट के समीप लगाया गया। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन के द्वारा सदर अस्पताल के कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। जाँच शिविर में 50 लाभार्थियों का शुगर, ब्लड प्रेशर, हाइट, वजन एवं पल्स चेक किया गया। छह लाभार्थियों का शुगर से ग्रस्त पाया गया, उन्हें इसे कम करने के सुझाव से अवगत कराया गया। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अविनाश खिरवाल ने कहा कि यहां शिविर प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को निरंतर रूप से आयोजित की जाएगी एवं मंच यहां कोशिश करेगा कि शिविर में कुछ जांच को नियमित रूप से बढ़ाया जाए। कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक मुकेश मित्तल, निवर्तमान अध्यक्ष आशीष चौधरी,कार्यक्रम संयोजक मोहित अग्रवाल, रवि अग्...