रामगढ़, जनवरी 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से मंगलवार को श्री मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल ब्लड बैंक के सौजन्य से आयोजित यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में चिकित्सकों की देखरेख में रक्तदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। दिनभर चले इस आयोजन में कुल 84 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच पूरे देश में नियमित रूप से रक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.