महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा स्थित श्रीश्याम मंदिर के अतिथि भवन में मारवाड़ी युवा मंच कमेटी के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें कुल 35 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मंच के निवर्तमान अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुरुषों के साथ ही साथ महिलाओं को भी आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए। इसके बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज के डॉ. उमेश कुमार मौर्या व उनकी सहयोगी टीम ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराने वाले रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण किया। रक्तदाता शैलेश सुल्तानिया, विमल सिंघानिया, मनीष भूत, अंकित केडिया, शिवम सुल्तानिया, अर्चना अग्रवाल, श्याम कुमार वर्मा, सत्येंद्र शर्मा, धीरज गाड़िया, आशुतोष अग्रवाल, दिनेश भूत, अभिषेक रुंगटा, तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.