मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर शाखा की ओर से रविवार को जूरन छपरा स्थित केजरीवाल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रक्तवीरों ने 28 यूनिट ब्लड दान किया। कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। मौके पर पूर्व अध्यक्ष मनोज सर्राफ, आकाश कंदोई, राष्ट्रीय रक्तदान संयोजक सूरज जालान, अध्यक्ष विक्रांत केजरीवाल, सचिव विकास मरोड़िया, सूर्यप्रकाश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सुमित टेकरीवाल,अंकित अत्री, विवेक रुंगटा आदि थे। अध्यक्ष ने बताया की इस शिविर में आशुतोष अत्री पहली बार रक्तदान किया है । यह भी पढ़ें- मारवाड़ी युवा मंच के रक्तवीरों ने किया 28 यूनिट ब्लड दान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...