जमशेदपुर, मार्च 23 -- मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा की आमसभा रविवार को हुई। सर्वसम्मति से युवा प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। युवा हेमंत अग्रवाल गुप्ता को महासचिव तथा युवा अनूप शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष विकास शर्मा ने सभी सदस्यों के स्वागत से की। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मंच द्वारा किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए सहयोग के लिए आभार जताया। इसके बाद सचिव हेमंत हर्ष अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों ने प्रतिवेदन की सराहना की और अनुमोदन किया। कोषाध्यक्ष युवा अनूप शर्मा ने वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।पूर्व अध्यक्ष युवा मंटू अग्रवाल एवं युवा प्रमेन्द्र शर्मा ने मंच की ...