गुमला, अप्रैल 5 -- गुमला। सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच गुमला के सदस्यों ने चार यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में रवि साबू, गोकुल अग्रवाल, सचिन माहेश्वरी और अक्षय मंत्री शामिल रहे।मंच के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की, ताकि थैलेसीमिया, सिकल सेल और डिलीवरी जैसे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। मौके पर लैब टेक्नीशियन राकेश सिंह, मंजू देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.