कोडरमा, जून 10 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया शाखा की बैठक में जून माह के विभिन्न सेवा व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 14 जून को रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर के लिए अनुराग हिसारिया व शिवेश पच्चीसिया को परियोजना निर्देशक बनाया गया है। मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने भी विचार रखे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सदस्यों व आम नागरिकों के लिए निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में आगामी नेत्र दिवस पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष महावीर खेतान ने वर्तमान सत्र का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इसमें युवा प्रांतीय भवन संयोजक...