मुंगेर, मार्च 30 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की 14वीं कार्यकारिणी की तीसरी बैठक रविवार को मुंगेर शाखा के आतिथ्य में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन, प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोड़ और मुंगेर शाखा अध्यक्ष रॉबिन मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा पर बल दिया। उन्होंने दिल्ली में निर्माणाधीन युवा भवन और हेल्थ साथी ऐप के ट्रायल की प्रगति साझा की। आगामी गर्मी को देखते हुए उन्होंने अमृत धारा परियोजना के तहत प्याऊ के रखरखाव के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बिहार के खेलकूद संयोजक निशांत गोयल को राष्ट्रीय कमेटी में खेलकूद संयोजक नियुक्त करने की महत्वपूर्ण घोषणा की...