मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर शाखा के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष विक्रांत केजरीवाल, मंत्री विकास मारोदिया, कोषाध्यक्ष सुमित टेकरीवाल, सहायक मंत्री रोहित शर्मा, सौरव साह, उपाध्यक्ष राहुल केजरीवाल, आदित्य बंका व विशाल मोदी सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा की अध्यक्षता पूनम गट्टानी, मंत्री प्रीति टेकरीवाल एवं मेघा शिशिका ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी। मौके पर मीडिया प्रभारी आयुष कुमार, पवन ढंढारीया, दीपक पोद्दार, रमेश केजरीवाल, सुमित चमरिया, संजय अग्रवाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...