धनबाद, मई 31 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच की गोविंदपुर शाखा सोमवार से चलती-फिरती जल सेवा शुरू करने जा रही है। गोविंदपुर के इतिहास में पहली बार गोविंदपुर के लाल बाजार, हरी भंडार में चलंत प्याऊ (वाटर ऑन व्हील्स) का उद्घाटन होगा। गुरुकृपा नेक्सजेन, मोंट्रा इलेक्ट्रिक एवं सुपर ऑटो के सहयोग से संचालित चलंत प्याऊ से राह चलते राहगीरों की प्यास बुझेगी। सेवा ही संकल्प के साथ मारवाड़ी युवा मंच की ओर से गोविंदपुर में अब तक पांच स्थाई वाटर कूलर और 6 अस्थाई प्याऊ का संचालन किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...