रांची, मई 29 -- खूंटी, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, खूंटी नगर शाखा की ओर से 31 मई को राजस्थान भवन, खूंटी में रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगा। शिविर में रक्तदान के साथ-साथ बीपी, शुगर और वजन जांच की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं, थैलेसीमिया, कैंसर, प्रसव संबंधी जटिलताओं तथा अन्य गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। मंच ने जिले के समाजसेवियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तद...