आगरा, फरवरी 28 -- शहर में मारवाड़ी माहेश्वरी समाज द्वारा फाल्गुन मास की मस्ती के बीच पारंपरिक फूलडोल हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ निकाला गया। शहर के मुख्य मार्गों से निकाले गए फूल डोल में श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर झूमते दिखे। गुलाल एवं फूलों की बौछार से वातावरण सतरंगी दिखाई दिया। रथ में सवार भगवान श्रीकृष्ण एवं लड्डू गोपाल की जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। उनके साथ होली खेली। फूलडोल शोभायात्रा का शुभारंभ शहर की गली बोहरान स्थित हापुड़ गोवर्धन महाराज मंदिर समाज के लोगों ने भगवान गोवर्धन एवं लड्डू गोपाल की आरत उतारकर किया। इससे पूर्व श्रद्धालु महिलाओं ने पहले उनके साथ रंग-गुलाल के साथ जमकर होली खेली। फूल डोल यात्रा मोहल्ला नवाब, तहसील रोड, सूत, की मंडी, गली पचौरियान, बारहद्वारी, गली झौरा-भौरा, बड़ी होली, मीना मार्केट होते हुए मंदिर पर ...