बोकारो, अप्रैल 22 -- फुसरो। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन फुसरो शाखा द्वारा मंगलवार को फुसरो बस स्टैंड के पास शीतल पेयजल का प्याऊ लगाया गया। फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी को उद्घाटन करने के लिए बुलाया गया। साथ ही मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, सचिव अरुण अग्रवाल व सदस्य भवानी शंकर अग्रवाल भी मौजूद थे। मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, सचिव दीपिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कोमल गोयल, सीमा गोयल, कुसुम गोयल, संगीता अग्रवाल, मनीषा पेड़ीवाल, मनीष राठी, पूनम जिंदल आदि मौजूद थे। यहां अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया और पौधो पर नेत्र महादान का स्टिकर लगाकर उसके प्रति समाज में जागरूकता लाई गई। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से ठंडा पानी व तरबूज वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...