धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड के 12 वें अधिवेशन में सृजन शाखा धनबाद को 10 पुरस्कार मिले। सृजन की सचिव निशा अग्रवाल ने बताया कि नवगठित शाखा ने सिर्फ डेढ़ साल में ही 10 पुरस्कार जीत लिए। निशा ने बताया कि सृजन के माध्यम से कई सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन हुए। अधिवेशन समारोह में सृजन की तरफ से डांस परफोर्मेंस और लेट मैरेज पर ड्रामा भी प्रस्तुत किया गया। मौके पर सृजन शाखा की अध्यक्ष निशा गड़यान, कोषाध्यक्ष शालिनी मित्तल, उपाध्यक्ष अंकिता गोयनका, श्वेता माजरिया, अंशु खंडेलवाल, सुरेखा सवारियां, श्रद्धा गोयल, प्रिया डालमिया आदि ने प्रस्तुति दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...