कोडरमा, अप्रैल 22 -- झुमरीतिलैया। काली मंदिर स्टेशन परिसर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में ठंडे पानी का घड़ा स्थापित किया तथा राहगीरों के बीच शरबत और तरबूज का वितरण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उषा शर्मा, रश्मि सहल, अन्जु लढ्ढा, कविता पिलानिया, संगीता शर्मा, सुधा पचीसिया, सुनीता मगधिया सहित अन्य महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल रहीं और सेवा कार्य में योगदान दिया। इस सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने भी खूब प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...