मारवाड़ी महिला समिति ने गौशाला पहुंचकर किया सेवा कार्य
कोडरमा, जून 2 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। ज्येष्ठ अधिकमास के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, झुमरीतिलैया शाखा की महिलाओं ने गौ-सेवा को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें समिति की महिलाएं स्थानीय गौशाला पहुंचीं गौमाताओं की सेवा कर उन्हें खाद्य सामग्री अर्पित की। समिति की महिलाओं ने गौशाला में गुड़, हरा चारा, रोटी, जलेबी, खीरा समेत अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। समिति की अध्यक्ष उषा शर्मा ने कहा कि अधिकमास आत्मचिंतन, सेवा और पुण्य संचय का विशेष अवसर माना जाता है। सचिव पायल पंकज जोशी ने बताया कि समिति सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर जनसेवा के कार्य करती रही है। कार्यक्रम में आशिका सहल, अंजू लड्ढा, रश्मि लढ़्ढा, रुचि लड्ढा, आंचल लड्ढा, केशव लड्ढा, हार्दिक लड्ढा समेत कई सदस्य शामिल थे। सभी ने गौ-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.