पूर्णिया, सितम्बर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी महिला समिति पूर्णिया शाखा ने नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को नेत्रदान जागरुकता रैली निकाली। यह रैली डीएसए ग्राउंड से होते हुए खीरू चौक तक निकाली गई। मौके पर पूर्णिया शाखा की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि अभी राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक चल रहा है। इसी कड़ी में यह जागरुकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में ज्यादा से ज्यादा नेत्रदान के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा नेत्रदान फॉर्म भर सकें। रैली में मुख्य रूप से शाखा सचिव बबीता डोकानिया , डॉ. निशा प्रकाश, नेत्रदान प्रमुख नीतू मोदी, चंपा डोकानियां, सुशीला पाटोदिया, मंजू सर्राफ, सुनीता सर्राफ, आशा अग्रवाल, उमा केजरीवाल, श्वेता पंसारी, उषा सुल्तानिया,...