बक्सर, अप्रैल 1 -- पेज चार के लिए ----- उपलब्धियां नगर स्थित सभागार में बुधवार को मरवाड़ी समिति की हुई बैठक वर्तमान पदाधिकारियों को सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई फोटो संख्या-28 कैप्सन- बुधवार को बक्सर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष लीना गोयल, सचिव सुनीता केजरीवाल व कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल। बक्सर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति बक्सर शाखा का नया सत्र बुधवार यानी, 01 अप्रैल से प्रारंभ हुआ। इस दौरान समिति द्वारा विदाई एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें वर्तमान पदाधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। समिति की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने अपने साथ कार्य कर रही सभी पदाधिकारियों को मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान भावुक माहौल में सभी सद...