भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, भागलपुर शाखा की ओर से सोमवार को बैठक आयोजित कर पुरानी समिति को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-28 तक के लिए नई टीम का चयन करते हुए अध्यक्ष पद पर संध्या महेशका, सचिव मीरा टिबरेवाल और कोषाध्यक्ष विभा मैरोडिया को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पूर्व अध्यक्ष मीनू सालारपुरिया को प्रांत स्तर पर आंचल प्रमुख के रूप में चयनित किया गया। बैठक में दो साल के कार्यकाल की सचिव मीना अग्रवाल ने रिपोर्ट पढ़ी और कोषाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने समिति में हुए खर्च का ब्योरा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.