रांची, जून 20 -- रांची। मारवाड़ी सहायक समिति के तत्वावधान में मारवाड़ी भवन में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन शनिवार को करीब 65 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्य प्रशिक्षक स्वामी मुक्तरथ और सह-प्रशिक्षक सरिता शर्मा ने सूर्य नमस्कार, मंडूकासन, गौमुखासन और हृदय मुद्रा का अभ्यास कराया। स्वामी जी ने बताया कि इन आसनों से ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड और हृदय रोग में विशेष लाभ मिलता है। समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा व मंत्री विनोद जैन ने रविवार को शिविर के अंतिम दिन समाज के लोगों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम का संचालन राजेश कौशिक ने किया। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी भवन में शिविर शुरू, स्वामी मुक्तरथ ने सिखाए तनावमुक्ति के गुर यह भी पढ़ें- गोमुखासन हृदय, मूत्र रोग और पथरी में अत्यंत लाभकारी यह भी पढ़ें- योग स्वस्थ और संतुलि...