रांची, जून 17 -- रांची। मारवाड़ी भवन में मारवाड़ी सहायक समिति की ओर से 19 से 21 जून तक तीन दिवसीय नि:शुल्क योग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सत्यानंद योग मिशन के अध्यक्ष मुत्करथ और कोलकाता की सरिता शर्मा लोगों को योग का प्रशिक्षण देंगी। कार्यक्रम रोजाना सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समिति ने आम लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...