रांची, नवम्बर 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा हरमू रोड में संचालित मारवाड़ी भवन परिसर में सोमवार को बहुद्देशीय सभागार का उद्घाटन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य डॉ महुआ माजी, देवकी नंदन नारसरिया, भागचंद पोद्दार ने वातानुकूलित सभागार का उद्घाटन किया। समारोह में निर्माण समिति के संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सभागार सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल, मनोज चौधरी, ललित पोद्दार ने कहा कि समाज हमेशा से जन कल्याण के काम में अग्रणी रहा है। इससे पूर्व अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन पवन शर्मा ने किया। इससे पूर्व पंडित श्याम सुंदर भारद्वाज के सान्निध्य में पूजा अनुष्...