रांची, मई 30 -- रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा द्वारा मारवाड़ी ब्राह्मण भवन सभागार में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सभा के मंत्री कृष्णा लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अलावा सीए, इंजीनियरिंग, वकालत या अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...