रांची, मई 15 -- रांची, संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के जेसी बोस सभागार में शुक्रवार को वन विभाग की पहल पर 'आओ वन बंधु बनें' अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इसमें स्कूल, कॉलेज और आम लोगों को वनों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान वन संरक्षण एवं प्रबंधन विषय पर व्यक्तिगत और सामूहिक प्रतियोगिताएं कराई गईं। व्यक्तिगत प्रतियोगिता में सुशांत मांझी, उज्ज्वल व प्रेरणा प्रिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। समूह प्रतियोगिता में भूगोल विभाग के छात्र विजेता बने। नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में हर किसी ने प्लास्टिक उपयोग कम करने, जल संरक्षण और वन विनाश रोकने का संकल्प लिया। पूरा आयोजन बॉटनी एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा हुआ आयो...