भागलपुर, जून 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी महाविद्यालय में सत्र 2023-27 के सेमेस्टर पांच के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य समर इंटर्नशिप का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार यह इंटर्नशिप 100 अंक और चार क्रेडिट का है, जो सभी छात्र-छात्राओं के लिए अनिवार्य है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख अनुभव देना है।​इच्छुक छात्र कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 4 जून से 10 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह इंटर्नशिप पूरी तरह निःशुल्क है, जिसके लिए कॉलेज ने विभिन्न संस्थानों के साथ समझौता किया है। यह भी पढ़ें- इंटर्नशिप के लिए पांच तक सहमति पत्र लेना जरूरी: प्राचार्य इंटर्नशिप न...