रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से 'प्लास्टिक मुक्त परिसर' अभियान चलाया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और परिसर को स्वच्छ व पर्यावरण-अनुकूल बनाना था। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन और एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. जयप्रकाश रजक, डॉ. मनोज सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। एनएसएस लीडर्स यति झा और नितिश पाठक के नेतृत्व में लकी, अन्नू, प्राची और तन्नू समेत अन्य स्वयंसेवकों ने परिसर से प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। इस दौरान प्लास्टिक को कहें ना, प्रकृति को कहें हां... जैसे नारों के माध्यम से एकल-उपयोग प्लास्टिक का उपयोग घटाने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। ...