भागलपुर, जुलाई 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज की साहित्य परिषद के तत्वावधान में प्रेमचंद जयंती समारोह के तहत गुरुवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन, उनके साहित्य, ग्रामीण भारत, सामाजिक समरसता, मानवता और शिक्षा जैसे विषयों पर अपनी आकर्षक एवं सृजनात्मक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम को संपन्न कराने में डॉ. स्वस्तिका दास और डॉ. आदिति का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम पांच प्रतिभागियों को शुक्रवार को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पूर्व संध्या पर हुआ प्रेमचंद जयंती उत्सव का आगाज यह भी पढ़ें- Sahibganj News: 75 साल के हुए साहिबगंज का अनन्त कुमार सरस्वती सदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...