भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू के राजनीति विज्ञान विषय के अतिथि शिक्षक डॉ. आनंद आजाद का स्थानांतरण बीएन कॉलेज से मारवाड़ी कॉलेज कर दिया गया है। उन्होंने बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा के समक्ष अपना योगदान दे दिया। डॉ. आजाद टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी हैं। उनके तबादले की अधिसूचना कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने मंगलवार को जारी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...