रांची, मई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के महिला प्रभाग में सोमवार को प्लेसमेंट सेल की ओर से छात्राओं के लिए करियर काउंसिलिंग सत्र आयोजित हुआ। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अधीन चलाए जानेवाले रोजगार, योग्यता कौशल, प्रशिक्षण और भर्ती कार्यक्रम की जानकारी छात्राओं के साथ साझा की गई। इंफोसिस फाउंडेशन, डेल टेक्नोलॉजी, महिंद्रा ग्रुप के नंदी फाउंडेशन, अनुदीप फाउंडेशन के अधीन एक्सेंचर अनुदानित कंटेंट मॉडरेशन, अर्न्स्ट एंड यंग अनुदानित सर्टिफिकेट इन आइटी एंड करियर रेडिनेस. आदि की जानकारी दी गई। अनुदीप फाउंडेशन के ओर से क्लस्टर हेड राकेश कुमार, खुशबू कुमारी और मंगल कुमार ने उद्योग शैक्षणिक कौशल अंतर की जानकारी दी।प्राचार्य यह भी पढ़ें- केयू में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रशि...