भागलपुर, मई 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए पेशेवर शिक्षा के नए द्वार खुलने जा रहे हैं। कॉलेज परिसर में 8 मई को इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के कॉन्टैक्ट सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को प्राचार्य डॉ. संजय झा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक की गई। ​बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, उद्घाटन समारोह में आईसीएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जी. चांडक और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही आईसीएसआई पटना चैप्टर के चेयरमैन आलोक कुमार, टीएमबीयू के सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा और रजिस्ट्रार डॉ. रामाशीष पूर्वे सहित कई अतिथि शिरकत करेंगे।प्राचार्य यह भी पढ़ें- आरडीएस कॉलेज और आईसीएसआई के बीच एमओयू डॉ. संजय झ...