भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज के एनसीसी से जुड़े 10 कैडेटों का चयन अग्निवीर में हुआ है। उन्हें गुरुवार को प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कैडेटों में अंकित कुमार, उत्तम कुमार, आदित्य कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार, विष्णु कुमार, सूरज कुमार, हिमांशु कुमार, संकेत कुमार, संगम कुमार एवं सुधांशु कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर डॉ. अनादि प्रसाद सिंह, डॉ. रविशंकर प्रसाद, डॉ. महफूज उल हक, डॉ. विजय कुमार तथा एनसीसी ऑफिसर कैप्टन राजेश नंदन मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट कैडेट सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...